खिलाफत आंदोलनों की प्रमुख तिथियाँ की समय सारणी बताइए
अंग्रेजी हुकूमत की जंजीरों को तोड़ने की भारत की कोशिशों में खिलाफत आंदोलन महत्वपूर्ण आंदोलनों में से एक था। खिलाफत आंदोलन वर्ष 1915 से 1924 तक चला। इस विरोध की खासियत ये थी कि इसमें तत्कालीन ब्रिटिश भारत के मुस्लिम समुदाय ने उपनिवेशवादियों के खिलाफ राष्ट्रीय स्तर पर एकजुट होकर आन्दोलन किया।
खिलाफत आंदोलन समय सारणी-
दिनांक | घटना |
---|---|
1919 | अखिल भारतीय खिलाफत कमेटी का गठन किया गया । |
17 अक्टूबर 1919 | अखिल भारतीय खिलाफत दिवस मनाया गया । |
24 नवंबर 1919 | महात्मा गाँधी ने दिल्ली में खिलाफत कमेटी के पहले सम्मेलन की अध्यक्षता की । |
फरवरी 1920 | खिलाफत समिति का एक दल तत्कालीन वायसराय लार्ड चेमस्फोर्ड से मिलने गया । |
मई 1920 | सेब्रिज़ की संधि से तुर्की का विभाजन कर दिया गया । |
जून 1920 | खिलाफत समिति का इलाहबाद अधिवेशन । यही पर सरकारी स्कूल और न्यायालय का बहिष्कार शुरू किया गया । इसी अधिवेशन के बाद से इस आंदोलन का नेतृत्व पूर्णत्या माहात्मा गाँधी द्वारा किया गया । |
1 अगस्त 1920 | बाल गंगाधर तिलक जी की मृत्यु । |
31 अगस्त 1920 | गाँधी जी द्वारा असहयोग आंदोलन की शुरूआत । |
वर्ष 1924 | मुस्तफा कमाल पाशा की सरकार ने तुर्की में खलीफा के पद को पूरी तरह समाप्त कर दिया । |
Subhash Saini Changed status to publish