कश्मीर का अकबर किसे कहा जाता हैं और क्यों

0

कश्मीर का अकबर किसे कहा जाता हैं और क्यों?

Changed status to publish
0

कश्मीर का अकबर जैनुल आबेदीन को कहा जाता है ‌‌‌‌जो 1420 से 1470 ई. तक शासक रहा । यह शाहमीर वंश का शासक था और अपने भाई की हत्या कर गद्दी प्राप्त की थी। सत्ता संभालने के बाद इसने हिंदुओं के प्रति अपने पिता की कठोर व दमनकारी नीतियों का परित्याग कर दिया।

जैनुल आबेदीन ने कश्मीर में गौ हत्या पर रोक लगा दी। जबर्दस्ती बनाए गए मुसलमानों को वापस हिन्दू धर्म में जाने की छूट दी। ध्वस्त किए गए मंदिरों को पुनर्निर्माण की अनुमति दी। सती प्रथा को जारी रखने की अनुमति दी। हिन्दुओं पर आरोपित “अन्त्येष्टि कर” व “जजिया कर” को समाप्त कर दिया।

इस प्रकार विभिन्न उदारता पूर्ण नीतियों के कारण ही जैनुल आबेदीन को कश्मीर का अकबर कहा जाता है।

Changed status to publish
You are viewing 1 out of 1 answers, click here to view all answers.
Write your answer.
Back to top button