दक्कन विद्रोह क्या था
दक्कन विद्रोह – 1874-1879 में दक्कन विद्रोह महाराष्ट्र के पूना, अहमदाबाद, सतारा और शोलापुर आदि क्षेत्रों में मुख्य रूप से फैला। दक्कन विद्रोह मुख्यतः मराठा किसानों द्वारा सूद पर पैसा देने वाले साहूकारों के विरूद्ध किया गया था।
1867 में सरकार द्वारा लगान की दर में 50 प्रतिशत वृद्धि कर देने तथा कई वर्ष से लगातार फसल के खराब होने के कारण किसानों को लगान की अदायगी हेतु साहूकारों पर निर्भर होना पङा। इस आंदोलन के तहत किसानों ने महाजनों की दुकानों से खरीदारी करने तथा उनके खेतों में मजदूरी करने से इंकार कर दिया। नाइयों ,धोबियों तथा चमकारो ने भी महाजनों की किसी प्रकार की सेवा करने से इंकार कर दिया।
दक्कनी साहूकारों में अधिकांश बाहरी मारवाङी तथा गुजराती थे जिनसे लगान अदायगी के लिए किसानों को कर्ज लेना होता था, कर्ज देने के बदले साहूकार किसानों के घर और जमीन को रेहन रखते थे, इस तरह किसान बिल्कुल महाजनों के चंगुल में होता था।
…अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिंक करे