गोपाल कृष्ण गोखले का जीवन परिचय
गोखले का जीवन परिचय : –
- गोपाल कृष्ण गोखले का जन्म 9मई, 1866 ई. को महाराष्ट्र (Maharashtra)के रत्नगिरि जिले के एक कोतलुक ग्राम में महाराष्ट्रीय ब्राह्मण परिवार में हुआ था। जब उनकी आयु 13 वर्ष की थी तभी उनके पिताजी का देहांत हो गया और गोखले को अपनी शिक्षा प्राप्त करने के लिए कठिन संघर्ष करना पङा।
- वे प्रायः सङक की बत्ती की रोशनी में बैठकर पढते थे तथा स्वयं हाथ से खाना पकाकर खाते थे। उसमें लगन व अथक परिश्रम करने की क्षमता थी। 1884 ई. में 18 वर्ष की आयु में बंबई के एलफिन्सटन कॉलेज से स्नातक की उपाधि प्राप्त की और पूना के एक अंग्रेजी स्कूल में अध्यापक हो गये।
- यह स्कूल आगे चलकर प्रसिद्ध फर्ग्यूसन महाविद्यालय के रूप में विकसित हुआ और गोखले 1902 ई. में उसके आचार्य पद से रिटायर हुए थे। यद्यपि वे इतिहास और अर्थशास्त्र के प्राध्यापक थे, किन्तु गणित में विशेष योग्यता रखते थे तथा अंग्रेजी भाषा के प्रति उनका विशेष लगाव था।
गोपाल कृष्ण गोखले(Gopal Krishna Gokhale) भारत के राष्ट्र निर्माताओं में प्रथम श्रेणी के महान् व्यक्ति थे। वे भारतीय राजनीति के महान् उदारवादी नेता(Moderate leader), व्यावहारिक आदर्शवादी, उदार, बुद्धिजीवी और गाँधीजी के राजनीतिक गुरु थे, जिन्होंने अपने ज्ञान, उत्साह, त्याग और साहस से भारत में राष्ट्रीय चेतना का प्रसार किया। वे काँग्रेस के सम्माननीय नेता थे और उन्होंने काँग्रेस की नींव मजबूत करने तथा काँग्रेस को राष्ट्रीय आंदोलन (National Movement)का केन्द्र-बिन्दु बनाने में महत्त्वपूर्ण भूमिका अदा की थी।
…अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिंक करे
Subhash Saini Changed status to publish