गुटनिरपेक्ष नीति किसे कहते हैं
गुट निरपेक्ष(Non-Alignment) नाम से ही पता चलता है कि, किसी भी गुट से दूर रहना या शामिल न होना। जब द्वितीय विश्व युद्ध हुआ उसके बाद दुनिया दो गुटों में बंट गई थी। पहला गुट अमेरिका था, जिसका नेतृत्व अमेरिका कर रहा था। और दूसरा गुट सोवियत संघ जिसका नेतृत्व सोवियत संघ कर रहा था।
गुट निरपेक्षता की स्थापना के संस्थापक 5 देशों को माना गया है वे हैं-
- भारत – जवाहरलाल नेहरू
- यूगोस्लाविया – जोसेफ ब्रीज टीटो
- मिस्त्र – गमाल अब्दुल नासिर
- इंडोनेशिया – सुकर्णो
- घाना – वामे एनक्रूमा।
20 सितंबर, 1961 को भारत के प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरु, मिस्त्र के राष्ट्रपति कर्नल नासिर तथा यूगोस्लाविया के राष्ट्रपति मार्शल टीटो के सहयोग से विश्व की तीसरी शक्ति के रूप में यूगोस्लाविया की राजधानी में गुट निरपेक्ष आंदोलन का गठन किया गया।
…अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिंक करे
Subhash Saini Changed status to publish