भटनेर दुर्ग का निर्माण किसने करवाया था
भटनेर दुर्ग राजस्थान के उत्तर में घग्घर नदी(प्राचीन सरस्वती नदी) के बाएं तट पर तथा बीकानेर से 244 किलोमीटर दूर उत्तर-पूर्व में स्थित है। इसका निर्माण भाटी राजवंश के शासक भूपत ने 295 ईसवीं में करवाया था। इस दुर्ग का शिल्पी केकैया था। भाटी राजवंश द्वारा निर्मित होने के कारण इस दुर्ग का नाम भटनेर रखा गया। यह दुर्ग पक्की ईंटों और चूनों से निर्मित होने के कारण तत्कालीन समय का सबसे मजबूत दुर्ग माना जाता है। तैमूर ने भटनेर में रहते हुए अपनी जीवनी ‘तुजुक-ए -तैमूरी’में इस दुर्ग के बारे में लिखा था। उसने लिखा कि इसे मजबूत किला मैने कही नही देखा।
Subhash Saini Changed status to publish