हल्दीघाटी का प्रसिद्ध युद्ध कब और किसके बीच हुआ
हल्दीघाटी का युद्ध 18 जून 1576 को मेवाड़ के महाराणा प्रताप और मुगल सम्राट अकबर की सेना के बीच लडा गया था। अकबर ने मेवाड़ को पूर्णरूप से जीतने के लिए आमेर के राजा मानसिंह एवं आसफ ख़ां के नेतृत्व में मुग़ल सेना को आक्रमण के लिए भेजा। इस युद्ध में महाराणा प्रताप को मुख्य रूप से भील जनजाति का सहयोग मिला। दोनों सेनाओं के मध्य गोगुंदा के निकट अरावली पहाड़ी की हल्दीघाटी में युद्ध हुआ। तब महाराणा प्रताप की सेना ने गुरिल्ला पद्धति से युद्ध करके अकबर की सेना में भगदड़ मचा दी।
… अकबर के युद्धों की अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिंक करे
Subhash Saini Changed status to publish