मुंडा विद्रोह का नेता कौन था
बिरसा मुंडा के नेतृत्व में 19वीं सदी के आखिरी दशक में किया गया मुंड़ा विद्रोह 19वीं सदी के सर्वाधिक महत्वपूर्ण जनजातीय आंदोलनो में से एक था। मुंडा विद्रोह झारखण्ड का सबसे बड़ा और अंतिम रक्ताप्लावित जनजातीय विप्लव था, जिसमें हजारों की संख्या में मुंडा आदिवासी शहीद हुए। 9 जनवरी 1900 का दिन मुंडा इतिहास में अमर हो गया जब डोम्बर पहाड़ी पर अंग्रेजों से लडते हुए सैकडों मुंडाओं ने शहादत दी।
Subhash Saini Changed status to publish