रेशम मार्ग या सिल्क रूट किसे कहते है

685 viewsइतिहासप्राचीन भारत
0

रेशम मार्ग या सिल्क रूट किसे कहते है?

Changed status to publish
0

रेशम मार्ग या सिल्क रूट प्राचीन चीनी सभ्यता को पश्चिम तक पहुंचाया जाने का एक अहम रास्ता था, जो पूर्व और पश्चिम के बीच आर्थिक व सांस्कृतिक आदान प्रदान का सेतु के नाम से विश्वविख्यात है। रेशम मार्ग प्राचीन चीन से मध्य एशिया से होकर दक्षिण एशिया, पश्चिम एशिया, यूरोप तथा उत्तरी अफ्रीका तक जाने वाला थल व्यापार रास्ता था। बड़ी मात्रा में चीन के रेशम और रेशम वस्त्र इसी मार्ग से पश्चिम तक पहुंचाए जाने के कारण इस मार्ग का नाम रेशम मार्ग रखा गया। पुरातत्वीय खोज से पता चलता है कि रेशम मार्ग ईसा पूर्व पहली शताब्दी के चीन के हान राजवंश के समय संपन्न हुआ था, उस समय रेशम मार्ग वर्तमान के अफगानिस्तान, उज्जकेकस्तान, ईरान और मिस्त्र के अल्जेंडर नगर तक पहुंचता था और एक इसका दूसरा रास्ता पाकिस्तान और अफगानिस्तान के काबुल से हो कर फारसी खाड़ी तक पहुंचता है, जो दक्षिण की दिशा में वर्तमान में कराची कर पहुंच जाता है और फिर समुद्री मार्ग से फारसी खाड़ी और रोम तक पहुंच जाता था।

Changed status to publish
Write your answer.
Back to top button